{"_id":"611d5da78ebc3e79c006a973","slug":"protest-shahjahanpur-news-bly4567966164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा परिवार
विज्ञापन
पुवायां में सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठा परिवार
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। भारतीय मजदूर किसान संगठन राष्ट्रवादी के युवा प्रकोष्ठ के बरेली मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार परिवार सहित सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ को देकर तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि आठ अगस्त को उनके भाई गांव बिलसा निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी अनीता देवी, मां भगवंता देवी और भतीजे अनुज को लेकर दवा लेने खुटार जा रहे थे। रास्ते में एक मैजिक चालक ने उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। गांव गंगसरा के एक व्यक्ति ने मैजिक चालक को मौके से भगा दिया था और उनके भाई को जातिसूचक गालियां भी दीं। पुलिस ने तहरीर बदलवाकर गाली गलौज करने वाले का नाम रिपोर्ट से हटा दिया है।
सही रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर मजबूरन परिवार के लोगों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सुनवाई नहीं होने पर वह लोग लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार करेंगे। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि उनके कार्यालय पर कोई धरने पर नहीं बैठा है। हो सकता है कोई वैसे ही बैठी हो। किसी समस्या को लेकर उनसे कोई नहीं मिला है।