फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest over raid in schools

स्कूलों में छापामारी रोकने के लिए दिया धरना

Wed, 26 Jul 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
Protest over raid in schools
Protest by workers
अशासकीय विद्यालय बेसिक शिक्षक महासभा ने मुख्यमंत्री को भेजा नौ सूत्री ज्ञापन
विज्ञापन

अशासकीय विद्यालय बेसिक शिक्षक महासभा ने स्कूलों में किए जा रहे निरीक्षण के विरोध में बीएसए कार्यालय के समक्ष धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को दिया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेश कुमार शर्मा और प्रदेश महासचिव मुनीश सिंह परिहार के नेतृत्व में अशासकीय विद्यालय महासभा के सदस्यों ने स्कूलों के खिलाफ चलाई जा रही छापामार कार्रवाई को रोकने समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया। धरना के बाद स्कूल संचालक कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां सिटी मजिस्ट्रेट को नौ सूत्री ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में छापामार अभियान स्थगित करने, मान्यता के लिए लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कराने, जीविकोपार्जन मानदेय दिए जाने, मान्यता के लिए बंधक राष्ट्रीय बचत पत्रों का ब्याज दिलाने, छात्रवृत्ति योजना पुन: लागू करने, अस्थाई मान्यता के तीन वर्ष के बाद स्वत: स्थाई मान्यता देने, शैक्षिक सत्र जुलाई से ही आरंभ किए जाने तथा परिषदीय स्कूलों की भांति मान्यता प्राप्त स्कूलों में बाल अधिकार लागू किए जाने आदि मांगें शामिल की गई हैं। धरना में राजेश शर्मा, संजेश कुमार शर्मा, मुकेश यादव, रूपकमल यादव, राजीव शर्मा, अरविंद वर्मा, सीपी सिंह, रामनाथ, अभय कुमार शर्मा, ओमेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, यशपाल वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed