फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest in the police station due to non-filing of assault report

Shahjahanpur News: मारपीट की रिपोर्ट दर्ज न होने पर थाने में धरना

Thu, 16 May 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 16 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Protest in the police station due to non-filing of assault report
निगोही थाना परिसर में धरने पर बैठे किसान। संवाद
निगोही। ग्राम बनासदेवी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मंडल महासचिव के छोटे भाई और भतीजे से गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में देरी से नाराज कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

उन्होंने एक घंटे बाद एसपी सिटी और सीओ सदर के समझाने पर धरना समाप्त किया। बुधवार सुबह किसान यूनियन के नेता देवेंद्र पाल सिंह के भतीजे अंकित सिंह खेत से वापस आ रहे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर उसको बचाने आए चाचा को भी पीट दिया।
विज्ञापन

दूसरा पक्ष भी तहरीर देने थाने आ गया। इसी बीच पुलिस ने दोनों की तहरीर ले ली और दोनों तरफ से एनसीआर लिखने की बात करने लगी। इससे नाराज यूनियन नेता ने अपने साथियों को बुलाकर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के कार्यालय के सामने थाने में ही दरी बिछाकर धरना देना शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सदर अमित चौरसिया भी पहुंच गए। यूनियन के नेताओं से वार्ता कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर एनसीआर दर्ज करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed