फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest held by beating drums against farmers' grievances.

Shahjahanpur News: किसानों की समस्याओं के विरोध में ढोल बजाकर किया प्रदर्शन

Mon, 18 May 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Protest held by beating drums against farmers' grievances.
कलक्ट्रेट परिसर में ढोल बजाकर ज्ञापन देने जाते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने जनहित की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को दिया। इसमें मांग की गई कि किसानों को डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराई जाए। बीज उपलब्ध कराने के साथ कम से कम 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन

हाईवे बनाने के लिए किसानों की अधिग्रहण की गई जमीन के बदले रोजगार उपलब्ध कराया जाए, जैविक खाद के निर्माण के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए। पटना देवकली के पास बन रही बियर फैक्टरी में उपयोग होने वाली मक्का और जौ की फसल क्षेत्र के किसानों से ही ली जाए। क्षेत्र के लोगों को फैक्टरी में रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में मंजीत सिंह धालीवाल, सत्यप्रकाश सक्सेना, विनय सिंह, बलजीत, परमजीत सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed