{"_id":"6aac3be12adbdd9d750e02e8","slug":"1068-panchayat-assistants-to-benefit-from-the-hike-in-honorarium-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184951-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मानदेय बढ़ने से 1068 पंचायत सहायकों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मानदेय बढ़ने से 1068 पंचायत सहायकों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
शिवम सिंह,पंचायत सहायक, खण्डहर।
शाहजहांपुर। लखनऊ में पंचायत सहायकों के धरने के बाद सरकार ने उनके मानदेय में तीन हजार रुपये बढ़ाने का फैसला किया है। इससे जिले के 1068 ग्राम पंचायत सहायकों को लाभ मिलेगा। हालांकि कुछ पंचायत सहायकों ने इस मानदेय पर असंतोष जताया है।
सरकार ने पंचायत सहायकों का मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय किया है। इससे प्रत्येक पंचायत सहायक को अब तीन हजार रुपये प्रतिमाह अधिक मिलेंगे। यानी सालाना 36 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भौंडले ने बताया कि अभी आदेश जारी नहीं हुआ है। आदेश आने के बाद मानदेय में वृद्धि लागू होगी।
--
प्रदेश के तमाम पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि किए जाने का हम स्वागत करते हैं और सरकार का आभार जताते हैं। मानदेय सम्मानजनक होना चाहिए।
-प्रभा देवी, ग्राम पंचायत मोहनपुर, तिलहर
--
सरकार का निर्णय स्वागतयोग्य है। मानदेय में इजाफा उम्मीद के अनुरूप नहीं है। पंचायत सहायकों से लिए जाने वाले कार्य के सापेक्ष मानदेय कम है।
- शिवम सिंह, खंडहर, जलालाबाद
-- --
सिर्फ तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी संतोषजनक नहीं है। कम से कम 30 हजार रुपये मानदेय होना चाहिए। सरकार को इस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
-शिल्पी सिंह, खेड़ारठ, जैतीपुर
--
सरकार की ओर से दी जाने वाली और घोषणा होने वाली सुविधाएं ठीक हैं। महंगाई को देखते हुए मानदेय 18000 रुपये प्रति माह से कम नहीं होना चाहिए।
-सबील खां, सकरापुर, पुवायां