{"_id":"6aac3b2b267013aeac03f21b","slug":"avni-won-the-speech-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184917-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाषण प्रतियोगिता में अवनी बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाषण प्रतियोगिता में अवनी बनीं विजेता
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में हुई भाषण प्रतियोगिता में शामिल छात्रा। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के भूगोल विभाग में ओजोन दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि किगाली संशोधन को पूरी तरह लागू करने से सदी के अंत तक ग्लोबल वार्मिंग को 0.5 डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सकता है। इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में अवनी गुप्ता प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता में बीए और एमए भूगोल के छात्र-छात्राओं ने भाषण, मॉडल, पोस्टर और पीपीटी के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में डॉ. मिनाह्जुल हुदा और डॉ. उमेश चंद्र ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। भाषण प्रतियोगिता में अवनी गुप्ता ने प्रथम, प्रतिभा आर्यन ने द्वितीय और खुशी चित्रांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में अम्जिश खान और मॉडल प्रस्तुतिकरण में दिव्यांशी प्रथम रहीं। विभागाध्यक्ष डॉ. मसीहुल्लाह खान ने आभार जताया। संयोजक डॉ. हिना, डॉ. विनीत कुमार सैनी, शमशुल खान आदि मौजूद रहे। संवाद