फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest against the flaws in paddy procurement

Shahjahanpur News: धान खरीद की खामियों का विरोध

Mon, 10 Nov 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Protest against the flaws in paddy procurement
बंडा में ​खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते भाकियू चढूनी गुट के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन - फोटो : जसराना तहसील में धरना के दौरान मौजूद मृतक की मां, पत्नी एवं बच्चे
बंडा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को सरकार और प्रशासन को घेरा।
विज्ञापन

पूरनपुर मार्ग स्थित गुरुद्वारा परिसर में हुई यूनियन की समीक्षा बैठक में धान की सरकारी खरीद में माफिया हावी होने का आरोप लगाया। कहा कि किसानों से लूट के मामले में प्रदेश अन्य राज्यों से आगे निकल गया है। तराई क्षेत्र के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह द्वारा धान खरीद में हो रहे कथित घोटाले के दस्तावेज उपलब्ध कराने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के इस जनपद में जिस तरह किसानों के साथ धान खरीद में घोटाला हुआ है, वैसा किसी और जगह नहीं हुआ।
इससे साफ जाहिर है कि प्रशासन पूरी तरह से शिथिल है और उस पर माफिया हावी है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान पूरी तरह से सड़क पर आ चुके हैं। इसके बाद भी वह नहीं जागे तो वह दिन दूर नहीं, जब उन्हें सरकार पूरी तरह से ठग चुकी होगी। ऐसी दशा में किसानों के पास अपनी बेहतरी का कोई और रास्ता नहीं होगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद खंड विकास अधिकारी विजयकांत मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें गल्ला आढ़तियों द्वारा समर्थन मूल्य की तुलना में बेहद कम मूल्य पर धान खरीदकर किसानों का शोषण करने और चीनी मिलों द्वारा गन्ना की रिकवरी में गड़बड़ी करने आदि आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभ में यहां पहुंचने पर उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुद्वारा जाकर गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। बैठक में जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव, बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष रिजवान चौधरी, बरेली मंडल के अध्यक्ष सतपाल सिंह यादव लखनऊ मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार, पीलीभीत के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed