{"_id":"684006676dccba7a5f0f9bd6","slug":"protest-against-the-decision-to-abolish-45-thousand-posts-of-irrigation-department-in-shahjahanpur-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: सिंचाई विभाग के 45 हजार पद खत्म करने के फैसले का विरोध, कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: सिंचाई विभाग के 45 हजार पद खत्म करने के फैसले का विरोध, कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Wed, 04 Jun 2025 02:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:10 PM IST
सार
यूपी सरकार सिंचाई विभाग के नलकूप चालक, सींचपाल, हेड मुंशी, सींचपाल आदि पद खत्म करने जा रही है। कर्मचारी सरकार के इस निर्णय के विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में सिंचाई विभाग में रिक्तियों को खत्म करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शासनादेश वापस न लेने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्य बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संयोजक ने बताया कि सरकार ने सिंचाई विभाग के 17 संवर्गों की करीब 45 हजार रिक्तियों को खत्म करने का निर्णय लिया है। इनमें नलकूप चालक, सींचपाल, हेड मुंशी, सींचपाल के पद हैं। ये नलकूप और नहर संचालन की रीढ़ हैं।
विज्ञापन
आमरण अनशन करने की दी चेतावनी
कर्मचारियों ने कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि वह किसान हितैषी है। अगर नहरें बंद हो जाएंगी तो किसान खेतीबाड़ी कैसे करेगा? इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। मांगें न पूरी होने की स्थिति में 20 जून को प्रदेशस्तरीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद आमरण अनशन किया जाएगा। संगठन की मांग है कि शासनादेश को वापस लिया जाए। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इन पदों को भरे जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। इस दौरान संयोजक नलकूप खंड सत्यओम प्रजापति, संयोजक शारदा नहर खंड विवेक कुमार मिश्रा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अनिल कुमार, भगवानदास वर्मा, सुभाष चंद्र, जितेंद्र सिंह, सुरेश मिश्रा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन