फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest against terrorism, slogans of Pakistan Murdabad raised

Shahjahanpur News: आतंक के खिलाफ प्रदर्शन, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Fri, 25 Apr 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Protest against terrorism, slogans of Pakistan Murdabad raised
कैंडल मार्च में पुवायां के  राजीव  चौक पर पहुंचे व्यापार मंडल पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दाेष लोगों की आत्मा की शांति के लिए विभिन्न संगठनों ने शोक सभा की। लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं, आतंकवाद का पुतला फूंककर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से टाउन हॉल स्थित शहीद पार्क में कैंडल मार्च कार्यक्रम हुआ। महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के साथ पार्षद और अधिकारी शामिल हुए। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। महापौर ने कहा कि कायराना हमले की जितनी निंदा की जाए, कम है। भारत सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा की ओर से शहीद उद्यान में महिलाओं ने शोक सभा की। कैंडल जलाकर रोष प्रकट किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष कुमुद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, महानगर अध्यक्ष रीता रानी गुप्ता, महामंत्री प्रभा गुप्ता, सुधा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

पुवायां और खुटार में निकाला गया कैंडल मार्च




पुवायां। व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार शाम कैंडल मार्च निकाला और राजीव चौक पर मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। व्यापारियों ने आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, कपिल गुप्ता, मंगल मिश्रा, मनोज गुप्ता सर्राफ, सुधीर अग्रवाल सोनी, संचित सिंह, अजीत सर्राफ आदि लोग मौजूद रहे। पुवायां के द सेक्रेड हार्ट एकेडमी में बच्चों ने विशेष प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा। इस मौके डायरेक्टर संजीव मेहरोत्रा, प्रिंसिपल संध्या अवस्थी, अच्युत विक्रम सिंह, पवन मिश्रा, अवनीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, खुटार में हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के संस्थापक अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में बुधवार शाम को खुटार में कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर देवेश गुप्ता, देव पटेल, ललित सिंह, विजय शंकर अवस्थी, दलबीर सिंह, रिंकू शर्मा, आशीष गुप्ता, संत कुमार आर्य, निर्भय मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
----
आतंकवादियों का पुतला फूंका

तिलहर। डॉ प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों का पुतला दहन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भक्सी तिराहा पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अमरदीप सक्सेना, डाॅ. सुनील, डाॅ. सतीश, अनुज मिश्रा, सुमित सिंह, वैभव, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।

-------
राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

शाहजहांपुर। कलान में बृहस्पतिवार को अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद-राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से 27 हिंदुओं की निर्मम हत्या के बदले में 2700 आतंकियों के एनकाउंटर की मांग की। देशद्रोहियों को भी चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दीपेंद्र गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, कुलदीप शर्मा, बबलू देवल, रामदेव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कैंडल मार्च में पुवायां के  राजीव  चौक पर पहुंचे व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद

कैंडल मार्च में पुवायां के  राजीव  चौक पर पहुंचे व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद

कैंडल मार्च में पुवायां के  राजीव  चौक पर पहुंचे व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद

कैंडल मार्च में पुवायां के  राजीव  चौक पर पहुंचे व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed