फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest against Rijwi

रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 20 Mar 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Protest against  Rijwi
जलालाबाद। आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने निजाम शाह बर्री मियां की दरगाह में नमाज अदा करने के बाद शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दरगाह पर पहुंचे एसडीएम सौरभ भट्ट को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में वसीम रिजवी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। ईदगाह के इमाम मौलाना शराफत रजा कादरी ने कहा कि कुरान शरीफ से 26 आयतें निकालने को लेकर दायर किए गए वाद से न केवल हिंदुस्तान बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानों में गुस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी कुछ फिरकापरस्ती ताकतों के हाथ में खेलकर देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं, जबकि कुरान शरीफ तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि देश का अमन चैन बिगाड़ने का प्रयास करने वाले वसीम के खिलाफ सरकार देशद्रोह व रासुका जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज करे अन्यथा मुस्लिम समाज आंदोलन करने को विवश होगा। इस मौके पर शकील अहमद, सादिक अली खान, मौलाना तौसीफ, हाफिज अखलाख अहमद, मो. शरीफ बरकाती, हाफिज अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed