फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest against power cut

Shahjahanpur News: मुआवजा और बिजली लाइन हटाने की मांग को लेकर लगाया जाम

Wed, 04 Jan 2023 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
protest against power cut
निगोही। मकान के निर्माण के दौरान सोमवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 19 वर्षीय रमन तिवारी की मौत हो गई थी। ऊर्जा निगम की लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार शाम करीब चार बजे हमजापुर चौराहे पर जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और हाईटेंशन बिजली लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाया जाए। सूचना पर पहुंचीं विधायक सलोना कुशवाहा ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

निगोही के आजादनगर मोहल्ले के रहने वाले रमन तिवारी का विद्युत उपकेंद्र के पास ही मकान है। आवास योजना का लाभ मिलने पर वह मकान का निर्माण करा रहे थे। उनके मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार को लिंटर डालने के दौरान लोहे की सरिया तार से छू गई। करंट लगने से रमन की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

निगोही कस्बे में हाईटेंशन विद्युत लाइनें मकानों के ऊपर से होकर गुजर रही हैं। जर्जर विद्युत लाइनों के आए दिन तार टूट जाते हैं। मकानों के ऊपर से जा रहीं विद्युत लाइनों को हटाने की लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं। रमन की मौत के बाद लोग भड़क गए। विद्युत लाइनों को हटाने और परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के हमजापुर चौराहे पर मंगलवार शाम चार बजे जाम लगा दिया। जाम लगने से चारों दिशाओं से आ रहे वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के आक्रोशित होने की जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा मौके पर आ गईं। उन्होंने लोगों को समझाया। फोन पर अधिकारियों से बात की। उन्होंने परिवार के लोगों से कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा और कार्रवाई भी होगी। इसके बाद लोग मान गए और शाम पांच बजे जाम खोल दिया। परिजनों ने रमन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed