फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest against murder

मनीष हत्याकांड के विरोध में कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 02 Oct 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
protest against murder
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को मनीष हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन करते सामाजि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस की पिटाई के दौरान हुई मौत के विरोध में सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर धरना देकर घटना की निंदा की और बाद में कलक्ट्रेट में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरनास्थल पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि पुलिस जनता की रक्षा के लिए होती है, लेकिन चंद खाकी वाले पूरे विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं। ज्ञापन में हत्याकांड में लिप्त पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर जेल भेजने, मृतक की पत्नी को 50 लाख रुपये मुआवजा देने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, कपूर चंद्र, इस्तेखार अहमद, प्रीति देवी, संदीप गुप्ता, मीरा देवी, रामवती, मोहम्मद नबी, रेहान, विमल किशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद में समाजवादी छात्र सभा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सौरभ भट्ट को दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। ज्ञापन में मनीष कांड की न्यायिक जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। सिद्धार्थ सिंह, आकाश मिश्रा, सरताज अहमद खां, रजत मिश्रा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed