फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest against bike ban in market

पार्किंग के नाम पर निगम ने व्यापार किया चौपट, भड़के व्यापारी

Tue, 11 Feb 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
protest against bike ban in market
शाहजहांपुर। पार्किंग बनवाकर नगर निगम ने बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई तो ग्राहकों ने बाजारों से दूरी बनानी शुरू कर दी। इससे भड़के व्यापारियों ने व्यापार चौपट करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम में प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया। उन लोगों ने कहा कि नगर निगम समस्याएं दूर करने के बजाय व्यापारियों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापारी गोविंदगंज चर्च के पास एकत्रित हुए। जहां से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम पहुंचे और प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त एसके सिंह और सहायक नगर आयुक्त आशुतोष दुबे ज्ञापन लेने पहुंचे तो व्यापारियों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने कहा कि नगर निगम नए-नए नियम लागू कर व्यापारियों को परेशान कर रहा है। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि व्यापारियों को बेवजह परेशान करने पर आंदोलन किया जाएगा। उनकी मांग है कि बाजारों में खराब पड़े नलों को सही कराया जाए। यूरिनल्स लगवाने के साथ ही पिंक टॉयलेट को शुरू कराया जाए। ग्राहकों को बाजार में दो पहिया वाहन से आने-जाने पर न टोका जाए। चौपहिया वाहनों के बाजार में घुसने पर रोक लगाई जाए। सभी बाजारों में कूड़ा कलेक्शन शुरू कराया जाए, बरेली नगर निगम की तर्ज पर टैक्स निर्धारण आदि की मांग की। इस दौरान प्रांतीय मंत्री नारायण दास अग्रवाल, जिला महामंत्री मनोज खन्ना, अमित शर्मा, रवींद्र सिंह, पंकज गुप्ता, सगीर अहमद खान, रितेश सेठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed