फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest against Abu Azmi Hindu Jagran Manch burns effigy in Shahjahanpur

UP News: अबू आजमी के खिलाफ प्रदर्शन, हिंदू जागरण मंच ने फूंका पुतला; शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग

Thu, 06 Mar 2025 04:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 04:07 PM IST
सार

शाहजहांपुर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन कर सपा नेता अबू आजमी का पुतला फूंका। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन
Protest against Abu Azmi Hindu Jagran Manch burns effigy in Shahjahanpur
हिंदू जागरण मंच ने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के सपा नेता व विधायक अबू आजमी के बयान पर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। शाहजहांपुर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट गेट पर सपा नेता अबू आजमी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा, जिसमें सपा नेता के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन


ज्ञापन के जरिए बताया गया कि अबू आजमी जैसे लोग औरंगजेब, बाबर आदि आक्रांताओं का महिमा मंडन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। कहा कि शाहजहांपुर जनपद का नाम एक मुस्लिम आक्रांता के नाम पर चल रहा है, जिसका नाम बदलकर शिवाजी महाराज के पिता शाहजी भोसले के नाम पर शाहजीपुर किया जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: मोहम्मद शमी पर क्यों भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, शरीयत की नजर में बताया मुजरिम; पढ़ें पूरा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि महानगर के सभी मोहल्लों व चौराहों के नाम शहीदों और महापुरुषों के नाम पर किए जाएं। टाउन हॉल नगर निगम के पास कुआंबारा के ऊपर से विवादित ढांचा हटवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दुर्गेश चंद्र मिश्रा, राजेश अवस्थी, संतोष विश्वकर्मा, गोविंद मिश्रा, अंकुर शुक्ला, मनीष, शेर सिंह, राजेंद पटवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बरेली के महंत ने भी की मुकदमा दर्ज करने की मांग 
बरेली के सर्वदेव साईं मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने सपा नेता अबू आजमी की विधानसभा सदस्यता रद्द करने और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सुशील पाठक ने कहा कि औरंगजेब ने हजारों हिंदुओं की हत्या की थी। ब्राह्मणों के जनेऊ जलवाए थे और सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा था। ऐसे व्यक्ति की तारीफ करना देशद्रोह है। ऐसे में अबू आजमी की सदस्यता रद्द करनी चाहिए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed