फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Proposal sent for eight new PG courses in Government Medical College

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी के आठ नए कोर्स का भेजा प्रस्ताव

Sun, 24 Sep 2023 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent for eight new PG courses in Government Medical College
अनुमति मिलने के बाद 30 सीटों पर पहले सत्र में लिए जाएंगे प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी के आठ नए कोर्स शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे। इस आशय से कॉलेज प्रबंधन का प्रस्ताव बनाकर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। अनुमति मिलने के बाद 30 सीटों पर पहले सत्र में प्रवेश लिए जाएंगे।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आठ पीजी कोर्स की 30 सीटों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें एनाटॉमी की चार, फिजियोलॉजी की चार, बायोकेमेस्ट्री की दो, पैथोलॉजी की दो, माइक्रोबायोलॉजी की चार, फार्मोकोलॉजी की तीन, फॉरेंसिक मेडिसिन की तीन कम्युनिटी मेडिसिन की तीन, पीडिया की पांच सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को अनुमति के लिए पत्राचार कर दिया गया है। कॉलेज को इन कोर्स के लिए अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। एनएमसी की टीम की ओर से अब सर्वे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। संभावना है कि अगले सत्र से इन कोर्स की अनुमति मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed