फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Progress of the country is impossible without respect for\ women: Dr. Sushma

नारी के सम्मान के बगैर देश की उन्नति असंभव : डॉ. सुषमा

Mon, 27 Feb 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Progress of the country is impossible without respect for\ women: Dr. Sushma
तिलहर। अग्रवाल सभा भवन में राष्ट्रीय सेविका समिति के तत्वावधान में रविवार को मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डिप्टी चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुषमा गौड़ियाल ने कहा कि मातृशक्ति ही राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता विचरण करते हैं। जिस देश और जाति में नारी का सम्मान होता है, वही उन्नति करता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पूजा त्रिपाठी ने कहा कि वैदिक काल में महिलाओं की दशा बहुत अच्छी थी। वर्तमान समय में महिलाएं स्वयं अपनी स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। सरोज शर्मा, सविता वर्मा ने भी विचार प्रस्तुत किए। अंत में अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को स्वयं मजबूत होकर परिस्थितियों से मुकाबला करना चाहिए। ब्रज प्रांत के सह-प्रांत संयोजक रामप्रसाद अग्रवाल, सामाजिक समरसता ब्रज प्रांत की आकाश पुष्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, राजीव कश्यप, प्रज्ञा शर्मा, अलका गुप्ता, नीता सहाय, रोशनी शर्मा, रेखा पांडे, सपना कश्यप, मीना देवी, मायावती, विनीता रस्तोगी, डॉ. मंजुला शर्मा, प्रधान अनामिका गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, प्रभात सहाय, तरुण मिश्रा, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed