फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Produce electricity at home government will give 75 percent subsidy

Shahjahanpur News: घर में करें बिजली का उत्पादन, सरकार देगी 75 प्रतिशत अनुदान, ये है योजना

Fri, 01 Mar 2024 12:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 12:38 PM IST
सार

पीओ नेडा के मुताबिक एक किलोवॉट के सोलर पैनल पर 60 हजार रुपये का खर्च आता है। इसमें 30 हजार रुपये केंद्र व 15 हजार रुपये प्रदेश सरकार देगी। 15 हजार रुपये उपभोक्ता खर्च करने के बाद 75 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Produce electricity at home government will give 75 percent subsidy
सोलर पावर प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर महीने आने वाले बिजली के बिल की चिंता को एक बार निवेश करने के बाद 25 साल के लिए भूल जाएं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर सरकार अनुदान देगी। घर में उत्पादित बिजली को खर्च करने के बाद ग्रिड को सप्लाई दी जा सकती है। सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए बिजली निगम के पास अभी तक 85 लोगों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले में बिजली निगम के करीब तीन लाख 75 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें आधे से ज्यादा बिल की अदायगी नहीं करते हैं। बिल की वसूली को लेकर अधिकारियों को काफी मशक्कत करना पड़ती है। बिल की समस्या के समाधान के लिए सोलर पैनल लगवाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
पीओ नेडा रामआधार रावत बताते हैं कि एक किलोवॉट के सोलर पैनल पर 60 हजार रुपये का खर्च आता है। इसमें 30 हजार रुपये केंद्र व 15 हजार रुपये प्रदेश सरकार देगी। 15 हजार रुपये उपभोक्ता खर्च करने के बाद 75 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दो किलोवॉट पर 90 हजार, तीन किलोवॉट पर एक लाख 80 हजार और चार किलोवॉट पर दो लाख 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। सोलर पैनल लगवाने के लिए एक बार निवेश करने के बाद बिजली का उत्पादन कर खुद खर्च कर सकते हैं। साथ ही अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेच सकते हैं।

बिजली उपकेंद्रों पर लगाए जागरूकता वाले पोस्टर
प्रधानमंत्री की सोलर ऊर्जा के प्रति प्रोत्साहित करने वाली योजना का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। इसके लिए उपकेंद्रों पर जागरूक करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। जेई भी लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

जिले में बढ़ी सौर पैनल के लिए जागरूकता
सौर ऊर्जा को लेकर लोग काफी जागरूक हुए हैं। विकास भवन, बाबा विश्वनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन समेत कई अस्पतालों और बड़े सरकारी भवनों में सोलर पैनल प्लांट लगे हैं। जहां पर बिजली का उत्पादन कर खर्च करने के साथ ही ग्रिड को सप्लाई भी करते हैं। 

बिजली निगम के एसई जेपी वर्मा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा। सोलर पैनल लगवाने के लिए अभी तक 85 लोगों ने आवेदन किया है। 

परियोजना अधिकारी नेडा रामआधार रावत ने कहा कि उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने के लिए अनुदान मिल रहा है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी को अभी गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed