{"_id":"69c8179c8e3f2334510f42d6","slug":"procurement-to-begin-on-the-30th-farmers-start-arriving-at-mandis-with-wheat-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-169202-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 30 से होगी खरीद... गेहूं लेकर मंडी पहुंचने लगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 30 से होगी खरीद... गेहूं लेकर मंडी पहुंचने लगे किसान
विज्ञापन
पुवायां मंडी परिसर में उतारा जा रहा गेहूं। संवाद
पुवायां। केंद्रों पर गेहूं की खरीद 30 मार्च से शुरू होगी, लेकिन किसान शनिवार को ही गेहूं लेकर मंडी पहुंचने लगे। किसानों का कहना है कि केंद्र पर पहले पहुंचने से गेहूं जल्द तुलने की उम्मीद है। बाद में भीड़ बढ़ सकती है।
गेहूं की खरीद 30 मार्च से 15 जून तक चलेगी। इस बार गेहूं का बाजार भाव 2000 से 2100 चल रहा है। इस कारण किसान अधिक से अधिक गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने का प्रयास करेगा। क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद 2585 रुपये प्रति क्विंटल की जाएगी। उतराई और सफाई के लिए 20 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। सरकार ने आदेश दिया है कि खरीद के 48 घंटों में भुगतान किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए।
पिछले कई वर्षों से बाजार भाव और केंद्र पर खरीद के रेट में ज्यादा अंतर नहीं रहता था। कई बार क्रय केंद्र से ज्यादा रेट पर आढ़ती खरीद करते थे। इस कारण गेहूं की खरीद लक्ष्य से बहुत पीछे रह जाती थी, लेकिन इस बार क्रय केंद्र पर रेट ज्यादा होने के कारण बिचौलिए अभी से क्रय केंद्रों पर निगाहें जमाए बैठे हैं। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि 29 मार्च को कांटा, बारदाना सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
--
गेहूं की कटाई शुरू कराई है। मंडी लेकर आए थे। आढ़त पर 2250 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक्री हुआ है। अगले दिन और कटाई कराएंगे और सरकार क्रय केंद्र पर बेचने का प्रयास करेंगे। अब गेहूं पूरी तरह से पक चुका है।
- संदीप सिंह, निवासी अंडहा, खुटार
--
सभी केंद्र प्रभारियों को मशीनें दे दी गईं हैं। रविवार को सभी केंद्र व्यवस्थित हो जाएंगे और सोमवार से खरीद प्रकिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
-राकेश मोहन पांडेय, डिप्टी आरएमओ शाहजहांपुर