{"_id":"69e3f1dd41e017f6550f65a8","slug":"procurement-stalled-at-several-centers-in-puwayan-banda-due-to-shortage-of-sacks-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-170995-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बोरों के अभाव में पुवायां-बंडा में कई केंद्रों पर ठप पड़ी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बोरों के अभाव में पुवायां-बंडा में कई केंद्रों पर ठप पड़ी खरीद
विज्ञापन
पुवायां मंडी में तौल नहीं होने के कारण एक केंद्र के सामने लगा गेहूं का अंबार। संवाद
पुवायां। बंडा और पुवायां मंडी परिसर में लगाए गए गेहूं खरीद केंद्रों पर तौल ठीक तरीके से नहीं होने के कारण किसान बेहद परेशान है। कुछ केंद्राें पर बोरे नहीं होने के कारण कई दिनों से तौल बंद चल रही है लेकिन डिप्टी आरएमओ की ओर से पर्याप्त बारदाना होने का दावा किया जा रहा है।
सरकार की ओर से घोषित किए गए समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद करने के लिए पुवायां मंडी और बंडा उपमंडी परिसर में 25 से अधिक क्रय केंद्र खोले गए हैं। 30 मार्च से खरीद शुरू होने के दावों के सापेक्ष अगर गौर करें तो अब तक किसी केंद्र पर एक हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की तौल नहीं हो सकी है।
केंद्र प्रभारियों की ओर से बोरे कम होने के कारण तौल नहीं होने की बात कही जा रही है। गत दिनों डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे ने पर्याप्त बारदाना होने की बात कही थी। पुवायां मंडी में केंद्रों के सामने गेहूं का अंबार लग गया है। यहां कोटेदारों से बोरे जमा कराकर कुछ केंद्रों पर खरीद कार्य धीमी गति से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जो बोरे मिल रहे हैं, उससे सिर्फ आरएफसी के केंद्रों की ही खरीद हो रही है। यूपीएसएस, नेफेड आदि एजेंसियों के केंद्रों को अब तक सिर्फ पांच सौ बोरे ही दिए गए हैं। इन केंद्रों के प्रभारी दिन भर खाली बैठने के बाद वापस हो जाते हैं।
-- --
एसडीएम ने किया पुवायां-बंडा मंडी में लगे क्रय केंद्रों का निरीक्षण
पुवायां। केंद्रों पर गेहूं खरीद को लेकर लगातार फोन आने पर एसडीएम ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस समाप्त होने के बाद पुवायां और बंडा मंडी का निरीक्षण करके केंद्रों पर खरीद का हाल जाना।
एसडीएम ने तहसील समाधान दिवस में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को तलब करते हुए कहा कि गेहूं खरीद को लेकर लगातार फोन आ रहे हैं। खरीद में किसानों को जो समस्या आ रही है उसका हल कराया जाए। इसके बाद उन्होंने पुवायां और बंडा मंडी में निरीक्षण करते हुए कहा कि जो बोरे मिल रहे हैं उसके हिसाब से पूरी तौल कराई जाए। किसानों से भी आराम से तौल कराने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही बारदाना आने वाला है जिससे तौल में तेजी आएगी। संवाद
--
एसडीएम ने गेहूं की तौल में तेजी लाने के दिए निर्देश
बंडा। गेहूं की खरीद में हीलाहवाली को देखते हुए एसडीएम जीत सिंह राय शनिवार की शाम अचानक मंडी पहुंच गए। उन्होंने वहां के क्रय केंद्रों का जायजा लिया और केंद्र प्रभारियों को गेहूं की तौल में तेजी लाने के निर्देश दिए। बारदाने की समस्या बताए जाने पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों को यह कमी दो-चार दिन में दूर कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कुछ किसानों से शिकायत मिलने पर उन्होंने संबंधित केंद्र प्रभारियों को कार्य में सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद