{"_id":"66e762596c53cd7595069bc4","slug":"procession-was-taken-outfarewell-to-ganpati-bappa-by-immersion-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-127190-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शोभायात्रा निकाली...विसर्जन कर गणपति बप्पा को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शोभायात्रा निकाली...विसर्जन कर गणपति बप्पा को दी विदाई
Mon, 16 Sep 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
तिलहर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित धर्मशाला से रविवार को श्री गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। इससे पहले पूजा पंडाल में गणपति बप्पा का पूजन अर्चन किया गया। गर्रा नदी में विसर्जन कर बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की गई।
विसर्जन शोभायात्रा धर्मशाला से शुरू हुई। इसमें रथों पर सुसज्जित भगवान गणेश, शंकर-पार्वती, हनुमानजी, दुर्गा माता, श्रीराम आदि देव स्वरूपों की शामिल विराजमान रहीं। जोकि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं। शोभायात्रा बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा होकर गर्रा स्थित घाट पर पहुंची। रास्ते में कई जगह पर मटकी फोड़ स्पर्धा हुई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। आचार्य पं. हरकेश शुक्ला के द्वारा पूजा अर्चना करके गणपति बप्पा की मूर्ति को जल में प्रवाहित कराया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से संयोजक नीरज वाजपेयी, अनिल कदम, अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, सुनैना शिंदे, साधना शिंदे, आकांक्षा गुप्ता, नवनीत शर्मा आदि शामिल रहे।
वहीं, तिलहर में गणेश महोत्सव के समापन पर ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा निकली। गर्रा घाट पर विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल से होली खेली और नाचते हुए चले। इससे पहले मोहल्ला कुंवरगंज स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान गणेश का पूजन एवं आरती के बाद भंडारा कराया गया। प्रवीण मराठा, गोपाल मराठा, अनुज राठौर, सुनंदा मराठा, प्रतीक्षा मराठा आदि शामिल रहे।-- --
विज्ञापन
शर्मा जी के डेरे पर हवन के बाद हुआ भंडारा
शाहजहांपुर। मठिया के महाराजा की स्थापना के नवें दिन पूर्णाहुति के लिए पं. राजीव मिश्रा सरस ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन कराया। इसके बाद भंडारा कराया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के प्रवक्ता सूचित सेठ ने बताया कि सुबह 9:00 बजे मठिया के महाराज का विसर्जन की शोभायात्रा शर्मा जी के डेरे से उठेगी जो चार खंबा, गर्रा फाटक होती हुई गर्रा नदी में पूरे विधि विधान से विसर्जित की जाएगी। रास्ते में कई जगह दही हांडी का कार्यक्रम भी होगा। इस मौके पर मनोज शर्मा, अनीता शर्मा, अरुण रस्तोगी, मनोज शर्मा, रानू शर्मा अर्पित कपूर, अनीता शर्मा, कीर्ति रस्तोगी, सोनाली शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विसर्जन शोभायात्रा धर्मशाला से शुरू हुई। इसमें रथों पर सुसज्जित भगवान गणेश, शंकर-पार्वती, हनुमानजी, दुर्गा माता, श्रीराम आदि देव स्वरूपों की शामिल विराजमान रहीं। जोकि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं। शोभायात्रा बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा होकर गर्रा स्थित घाट पर पहुंची। रास्ते में कई जगह पर मटकी फोड़ स्पर्धा हुई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। आचार्य पं. हरकेश शुक्ला के द्वारा पूजा अर्चना करके गणपति बप्पा की मूर्ति को जल में प्रवाहित कराया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से संयोजक नीरज वाजपेयी, अनिल कदम, अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, सुनैना शिंदे, साधना शिंदे, आकांक्षा गुप्ता, नवनीत शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं, तिलहर में गणेश महोत्सव के समापन पर ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा निकली। गर्रा घाट पर विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल से होली खेली और नाचते हुए चले। इससे पहले मोहल्ला कुंवरगंज स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान गणेश का पूजन एवं आरती के बाद भंडारा कराया गया। प्रवीण मराठा, गोपाल मराठा, अनुज राठौर, सुनंदा मराठा, प्रतीक्षा मराठा आदि शामिल रहे।