फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Procession held to protest case filed against Rahul Gandhi; administration stopped it.

Shahjahanpur News: राहुल गांधी पर केस दर्ज होने के विरोध में निकाला जुलूस, प्रशासन ने रोका

Wed, 02 Sep 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Procession held to protest case filed against Rahul Gandhi; administration stopped it.
शाहजहांपुर में टाउन हॉल से जुलूस निकालते कांग्रेस के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर रिपोर्ट दर्ज होने से भड़के युवक कांग्रेस के पदाधिकारियाें ने जुलूस निकाला। रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। इस बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी के नेतृत्व में एकत्र हुए। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के साथ जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। शहीदों की प्रतिमाओं के पास उन्हें रोक लिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

इसमें राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण की घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना, रफी उल हसन, शाहनवाज खान, आलोक शर्मा, शिवओम मिश्रा, राहिल अंसारी, मोहम्मद आमिर, राघव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed