फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Process started to open BSL3 lab

मेडिकल कॉलेज में बीएसएल 3 लैब खोलने की मंजूरी देने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई

Fri, 24 Apr 2020 10:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Process started to open BSL3 lab
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार ने कोविड 19 महामारी के मद्देनजर जनपद के मेडिकल कॉलेज में बीएसएल 3 लैब खोलने की मंजूरी देने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज की टीम ने स्थान का चयन कर शासन को मंजूरी के लिए पत्राचार कर दिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। लगभग तीन महीनों में लैब संचालित किए जाने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भी कोविड 19 संक्रमण की जांच व पुष्टि किए जाने के लिए बीएसएल 3 लाइव स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। शासन से मंजूरी संबंधी पत्र आने के बाद स्थानीय मेडिकल कॉलेज की टीम ने इस संबंध में प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। टीम की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर अजीजपुर जिगनेरा एवं जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया। जगह के संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉॅ. अभय सिन्हा ने बताया कि बीएसएल 3 लैब के संबंध में प्रक्रिया तेज गति से अपनाई जा रही है। इस प्रक्रिया को पूर्ण होने में लगभग 3 महीने का समय लग सकता है। शासन के द्वारा जगह को मंजूरी देने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। लैब स्थापित होने से आसपास के जनपदों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed