फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Proceedings Initiated Against Two Individuals, Including a History-Sheeter, for Disturbing the Peace

Shahjahanpur News: हिस्ट्रीशीटर समेत दो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई

Thu, 19 Mar 2026 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Proceedings Initiated Against Two Individuals, Including a History-Sheeter, for Disturbing the Peace
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा कर मारपीट की थी।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के नवादा इंदेपुर निवासी राहुल अंगुरिया हिस्ट्रीशीटर है। उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि वह गाली-गलौज करने के बाद मारपीट पर आमादा हो गया। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी गोविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वह आरोपी राहुल अंगुरिया को हिरासत में लेकर चौकी ले आए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में कांशीराम काॅलोनी निवासी बादल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी ने काॅलोनी में मारपीट की थी। इंस्पेक्टर कोतवाली चौक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि दोबारा मारपीट की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed