फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Proceed with positive student '

‘सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी’ 

Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
"Proceed with positive student '
वार्षिकोत्सव - फोटो : अमर उजाला
 आर्य महिला महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां 
विज्ञापन

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह मनमोहक कार्यक्रमों के बीच हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर आरपी यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफलता के मंत्र दिए।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर यादव ने कहा कि छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपने लक्ष्य के अनुरूप ईमानदारी से मेहनत करनी चाहिए। इससे पूर्व यादव ने समारोह का शुभारंभ किया। यशी सक्सेना, पायल सक्सेना, अनामिका, रश्मि, हिमांशी, नाजिया, अर्चिता, निशा, स्वाति, नेहा कौर, अंशिका, सपना, साधना, आकृति, निकिता, जागृति, श्वेता सक्सेना ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में सहयोग के लिए डॉ. दुर्गावती सिंह, डॉ. रुचि द्विवेदी, मीनाक्षी शर्मा, डॉ. नमिता किशोर, नेहा गुप्ता, दीक्षा गोयल, सीता वर्मा आदि को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन

डॉ. आलोक दीक्षित के संचालन में हुए वार्षिकोत्सव में प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय, प्रबंधक अमितेश अमित, जीएफ कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद, गायत्री दीक्षित, कमलेश गुप्ता, राम कैलाश तिवारी, ओपीे शुक्ला, सविता मिड्ढा, डॉ. संतोष सक्सेना, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. रूपांशु माला, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति गुप्ता समेत स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed