{"_id":"677eca140973690fc10682f5","slug":"problems-not-resolved-farmers-sit-on-dharna-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-135182-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समस्याओं का समाधान नहीं, धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समस्याओं का समाधान नहीं, धरने पर बैठे किसान
Thu, 09 Jan 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुवायां मंडी परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में बुधवार से तमाम किसान मंडी समिति परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई न होने पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
कहा कि चार जनवरी को समाधान दिवस में ज्ञापन देकर गांव महुरेना में चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने, कैथ भगौतीपुर में पट्टे की भूमि पर चल रहे ईंट भट्ठे को बंद कराने, गांव धारा में रास्ते के मुकदमे में रिपोर्ट लगवाने आदि समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है। किसानों को भीषण सर्दी में धरन-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
किसान नेता ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण न होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। सर्दी में किसी किसान को कोई समस्या होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पहले दिन धरना-स्थल पर श्रीकृष्ण जाटव, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र शर्मा, रामसेवक, अखिलेश, कप्तान सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।