{"_id":"62cf24fc5a90533fae2776c5","slug":"problems-causing-sabotage-and-incomplete-work-in-smart-city-shahjahanpur-news-bly4912791189","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में तोड़फोड़ और अधूरे पड़े काम बन रहे समस्या का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में तोड़फोड़ और अधूरे पड़े काम बन रहे समस्या का कारण
विज्ञापन
जली कोठी के पीछे के पास वाली गली में क्षतिग्रस्त सड़क
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पूरे शहर में सड़कों को खोद दिया गया है। गलियां उखड़ी पड़ी हैं। नालों की सफाई का काम भी पूरा नहीं हुआ है। कूड़ा उठान समय से नहीं होता, तो शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लगाया गया वाटर एटीएम भी खराब पड़ा है। इन समस्याओं से लोग परेशान हैं।
बारिश के दौरान होने वाले जलभराव और नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए शहर में सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ था। इस कार्य को अक्टूबर 2023 तक पूरा किया जाना है। सीवर लाइन डालने का काम कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम को सौंपा गया है। इसके ठेकेदारों द्वारा न सिर्फ शहर की प्रमुख सड़कों, बल्कि गलियों को खोद डाला है। वर्तमान समय में घंटाघर से तारीन टिकली रोड, उस्मान चौकी से अंटा चौराहा रोड पर बड़ी-बड़ी मशीनों को लगाकर सड़क को खोदने और सीवर लाइन के पाइप डालने का काम चल रहा है। पिछले दिनों बारिश होने पर काम को रोकना पड़ा था। वहीं, वाहनों के आवागमन में परेशानी रोज की समस्या हो गई है।
नालों की सफाई में बरती लापरवाही
बरसात से पहले शहर के छोटे-बड़े सभी नालों की सफाई का जिम्मा नगर निगम है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर नगर निगम के कर्मचारियों व मशीनों को लगाकर नाला सफाई कराए जाने का दावा किया जाता है। लेकिन अब भी कई नाले हैं, जिनकी सफाई नहीं हुई हैं। इनमें अंटा चौराहा रोड, चमकनी करबला के नाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कूड़ा उठान की स्थिति में ठीक नहीं
शहर में नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है लेकिन कूड़ा उठान की स्थिति अभी ठीक नहीं हैं। प्रमुख मार्गों व स्थानों से कूड़ा उठान हो जाता है लेकिन गलियों के भीतर सफाई तक नहीं होती है। इसकी बानगी सुभाषनगर कॉलोनी, इंदिरा नगर कॉलोनी, लोधीपुर, गदियाना समेत नगर निगम में शामिल रोजा समेत विस्तारित क्षेत्रों में देखी जा सकती है।
लाखों की कीमत का वाटर एटीएम पड़ा खराब
नगर निगम के पास ही टाउनहॉल ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर आईटीएमएस की बिल्डिंग में ही वॉटर एटीएम लगवाया गया था। जोकि शुरुआती दिनों में चलने के बाद बंद पड़ा है। वाटर एटीएम का शटर तक नहीं उठता है। नगर निगम के जलकल विभाग के अभियंता उमेश कुुमार बताते है कि वाटर एटीएम को लगाने वाली कंपनी को नोटिस भेजा गया है लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा। इसकी वजह से वाटर एटीएम नहीं चल पा रहा।
शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिनकी समय सीमा निर्धारित है। उसी के अनुसार काम कराया जा रहा है। लगातार मॉनीटरिंग हो रही है। जहां कहीं कमी है, उसको ठीक कराया जाएगा। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त