फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Problem due to swamp on the road to Chouhanpur power substation

Shahjahanpur News: चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र मार्ग पर दलदल के कारण के कारण दिक्कत

Sun, 02 Aug 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Problem due to swamp on the road to Chouhanpur power substation
चौहनापुर से कुर्रियाकलां जाने वाला मार्ग बदहाल। संवाद
कुर्रियाकलां। चौहनापुर मार्ग से गांव के विद्युत उपकेंद्र के लिए जाने वाला करीब 300 मीटर लंबा कच्चा चक मार्ग बारिश के पानी के कारण दलदल में बदल गया है। इससे पैदल निकलना भी ग्रामीणों के लिए दूभर हो गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के लिए उपकेंद्र से क्षेत्र के गांवों को जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। लाइन फॉल्ट और बिजली की अन्य खराबियां ठीक करने के लिए कर्मचारियों को इसी मार्ग से निकलना पड़ता है। उपकेंद्र से लगभग 72 गांव जुड़े हैं। इन गांवों में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म करने के लिए उपकेंद्र के यार्ड में पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना है, लेकिन रास्ता खराब होने से उसे उपकेंद्र तक लाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि रास्ता खराब होने के लिए नए ट्रांसफाॅर्मर का फाउंडेशन बनाने के लिए निर्माण सामग्री उपकेंद्र तक लाना कठिन हो गया है। एसडीओ के अनुसार उपकेंद्र के कच्चे रास्ते को ठीक कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed