फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Priyanka's honeymoon was destroyed in 16 months

Shahjahanpur News: 16 महीने में ही उजड़ गया प्रियंका का सुहाग

Tue, 13 Jun 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Priyanka's honeymoon was destroyed in 16 months
रामकुमार का फाइल फोटो। 16 महीने में उजड़ गया मांग का सिंदूर वाली खबर।
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव तितुरी निवासी रामकुमार उर्फ गुल्लू की रविवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर थरिया के पास हादसे में जान चली गई। रोहित और पंजाबी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रोहित की मौत से उनकी पत्नी प्रियंका सुध-बुध खो बैठी हैं। 16 महीने में ही उनका सुहाग उजड़ गया है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले रामकुमार उर्फ गुल्लू रविवार को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ बाइक पर रोहित और पंजाबी भी थे। तीनों पहले मिर्जापुर के सौनेक गांव में बरात की दावत में पहुंचे। इसके बाद इस्माइलपुर में कथा में शामिल हुए। रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। थरिया गांव के पास बाइक में बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक में आग लग गई। हादसे में रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित और पंजाबी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

रामकुमार की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी प्रियंका बिलख पड़ीं। वह रोते हुए कई बार बेहोश हो गईं। रामकुमार की 16 महीने पहले ही जलालाबाद के डोलापुर की प्रियंका से विवाह हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं है। रामकुमार की मां राजवती और दो भाइयों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed