{"_id":"677bb5e84b8e8289f8059ff3","slug":"private-bus-collides-with-trolley-more-than-20-nepali-passengers-injured-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में सड़क हादसा: चंडीगढ़ जा रही निजी बस ट्रॉली से टकराई, 20 से अधिक नेपाली यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में सड़क हादसा: चंडीगढ़ जा रही निजी बस ट्रॉली से टकराई, 20 से अधिक नेपाली यात्री घायल
Mon, 06 Jan 2025 04:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 04:22 PM IST
सार
शाहजहांपुर के खुटार में सोमवार तड़के तिकुनिया चौराहे पर निजी बस ट्रॉली से टकरा गई। चंडीगढ़ जा रही बस में 60 नेपाली यात्री सवार थे। इनमें 20 से अधिक घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल के लुंबिनी से नेपाली यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही निजी बस सोमवार की सुबह चार बजे खुटार के तिकुनिया चौराहे पर ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। एक महिला यात्री की हालत गंभीर होने के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण कोहरा बताया गया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह चार बजे तिकुनिया चौराहे के आसपास रहने वालों की आंख तेज धमाके की आवाज से खुली। लोग बाहर आए तो देखा कि गोला-खुटार मार्ग पर निजी बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। मौके पर चीख-पुकार मची हुई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही यात्रियों को बस से निकलना शुरू किया।
विज्ञापन
कुछ ही दूर में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। कुछ घायल लोगों का उपचार तिकुनियां चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में कराया गया। यात्रियों ने बताया कि बस कृष्णानगर से रविवार शाम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे।
विज्ञापन