फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prisoners will increase closer to books, jail library will be updated

किताबों से नजदीकी बढ़ाएंगे बंदी, जेल की लाइब्रेरी होगी अपडेट

Wed, 24 Aug 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prisoners will increase closer to books, jail library will be updated
शाहजहांपुर। जेल में विभिन्न आरोपों में बंद बंदियों का ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास शुरू हुए हैं। इसके लिए जिला कारागार में लाइब्रेरी को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने लाइब्रेरी के लिए दो हजार किताबों को मंगाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जेल के अंदर स्टडी रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जेल में 511 बंदियों को रखने की क्षमता है। क्षमता से तीन गुना से अधिक करीब 1700 बंदी सजा काट रहे हैं। जेल में निरुद्ध बंदियों में 71 महिलाएं, 12 बच्चे भी शामिल हैं। जेल में निरुद्ध आधे बंदी शिक्षित बताए गए हैं। इसके मद्देनजर जेल अधीक्षक ने लाइब्रेरी को अपडेट करने का निर्णय लिया है। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि कारागार की लाइब्रेरी काफी संकुचित है। उसमें पर्याप्त किताबें भी नहीं हैं। किताबों को पढ़ने के लिए जगह भी नहीं है। उन्होंने धार्मिक, उपन्यास, साहित्य, खेल और जीवनी आदि से संबंधित करीब दो हजार किताबों को मंगाने का निर्णय लिया। इसके अलावा जेल में एक स्टडी रूम भी तैयार किया जाएगा। जहां बंदी आराम से बैठकर पढ़ सकें।
विज्ञापन

बंदियों को सिखाया कंप्यूटर
जिला कारागार में बंदियों को कंप्यूटर से दक्ष बनाया जाएगा। उसके लिए बेसिक जानकारी बंदियों को दी जा रहीं हैं। पहले राउंड में 25 बंदियों को प्रशिक्षित किया गया। जल्द ही दूसरा बैच भी शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बनेगा सांस्कृतिक हॉल
आए दिन जेल में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए एक वैकल्पिक हॉल बनाने की तैयारी शुरू की गई। अभी तक सभी कार्यक्रम खुले में होते थे। बारिश और तेज धूप में जेल प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जेल प्रशासन ने हॉल बनवाने के लिए अधिकारियों से पैरवी शुरू कर दी है।

कारागार में परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा। बंदियों के अंदर से नकारात्मक चीजों को निकालकर सकारात्मकता की ओर ले जाने वाली किताबों को लाइब्रेरी में लाया जाएगा। कुर्सी और मेज का इंतजाम भी करेंगे, जिससे बंदी आराम से किताबें पढ़ सकें। - मिजाजी लाल, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed