फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Principal appointed member of women's commission

प्राचार्य ने महिला आयोग की सदस्य का फोन नहीं उठाया, तड़पती रही गर्भवती

Sat, 23 Jul 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Principal appointed member of women's commission
शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र के गांव बरीखास निवासी मनमोहन शर्मा की पत्नी स्वाति देवी बुधवार को पूरी रात प्रसव पीड़ा से तड़पती रही और राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन नहीं किया। पीड़ित ने राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल को अपनी पूरी बात बताई। सिफारिश करने के लिए बंसल ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को फोन लगाया पर उन्होंने उनकी कॉल भी रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड का निरीक्षण किया था। उन्हें बेड नंबर दस पर स्वाति शर्मा मिलीं थीं। उसने बताया था कि नौ महीने पूरे हो चुके हैं। डॉक्टर उसका ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। जिस पर बंसल ने तुरंत ही ऑपरेशन के लिए कहा था। उन्होंने स्वाति का नंबर भी नोट कर लिया था। उस समय अधिकारियों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को देने का वादा किया था। लेकिन, शाम होते ही अस्पताल स्टाफ अपने पुराने ढर्रे पर आ गया। स्वाति के पति मनमोहन शर्मा ने बताया कि बुधवार रात उसकी पत्नी पूरी रात दर्द से तड़पती रही।
विज्ञापन

वह डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने बच्चा तिरछा होने की बात कहते हुए नार्मल डिलीवरी होने के लिए आश्वस्त किया। डॉक्टर ने कहा कि इंजेक्शन लगाकर सामान्य प्रसव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पूरी रात स्वाति दर्द से तड़पती रही। बृहस्पतिवार को उसने सुनीता बंसल को फोन कर बताया कि आपके कहने के बाद भी डॉक्टर पत्नी का ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। बंसल ने भी तुरंत ही प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को फोन किया। प्राचार्य ने इंजेक्शन लगाकर सामान्य प्रसव कराने की बात कही। इसके बाद बंसल द्वारा कई बार प्राचार्य को फोन करने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द से चीख रही पत्नी को कोई देखने नहीं आया
महिला वार्ड में स्वाति का बेहतर इलाज न होने पर मनमोहन शर्मा ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में देरी की वजह से बच्चे की हालत गंभीर है। उसे वेंटिलेटर में रखा गया। आरोप है कि पत्नी पूरी रात दर्द से चीखती रही, पर कोई स्वास्थ्यकर्मी देखने तक नहीं आया। ऑपरेशन कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग भी की गई।

राज्य महिला आयोग की सदस्य का फोन आया था। उन्हें हमने वापस फोन भी किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद जूम मीटिंग होने के कारण व्यस्त हो गया था। गर्भवती महिला की नार्मल डिलीवरी के प्रयास किए गए थे। स्टाफ पर रुपये मांगने का आरोप निराधार हैं। -डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed