फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prince and Akanksha emerge first in the 3,000-meter race

Shahjahanpur News: तीन हजार मीटर दौड़ में प्रिंस और आकांक्षा अव्वल

Sat, 17 Oct 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Prince and Akanksha emerge first in the 3,000-meter race
शाहजहांपुर में जनपदीय खेलकूद में दौड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने दम दिखाते हुए पुरस्कार जीते। तीन हजार मीटर दौड़ में प्रिंस मिश्रा और आकांक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे से खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुईं। बालक वर्ग जूनियर की तीन हजार मीटर दौड़ में प्रिंस यादव ने प्रथम, अरुण कुमार ने द्वितीय व जितिन राठौर ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद में आदित्य वर्मा प्रथम, अथर्व चौहान द्वितीय व निशांत यादव तृतीय, चक्का फेंक में कृष्णा वर्मा प्रथम, आर्यन द्वितीय व साजन सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में अनुभव मौर्या प्रथम, अजीत द्वितीय व शनि तृतीय रहे। बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में दिलकश प्रथम, गुलफिजा द्वितीय व जेाहरा तृतीय रहीं। तीन हजार मीटर दौड़ में आकांक्षा प्रथम, जोरा द्वितीय व पूजा तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में राधिका प्रथम, अंजलि द्वितीय व मोहिनी तृतीय रहीं। लंबी कूद में सामिया प्रथम, मोहिनी द्वितीय व अवनी सिंह ने तृतीय स्थान पाया। बालक सीनियर वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में वैभव गंगवार प्रथम, राजा द्वितीय व वंश कनौजिया तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच डीआईओएस हरिवंश कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, अवधेश सिंह अरुण, संजय मौर्या ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। तस्दीक खान और राकेश कुमार वर्मा के संचालन में हुई प्रतियोगिता में संयोजक डॉ.अमीर सिंह, जेपी मौर्या, मोहम्मद अयूब, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, दीपक कुमार दीक्षित, कैप्टन रत्नेश जायसवाल, कैप्टन जेपी सिंह, संजय कपूर,कैप्टन रामकुमार, शारीरिक शिक्षक रत्नेश शुक्ला, शाइस्ता नसीम आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में जनपदीय खेलकूद में दौड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद

शाहजहांपुर में जनपदीय खेलकूद में दौड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद

शाहजहांपुर में जनपदीय खेलकूद में दौड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद

शाहजहांपुर में जनपदीय खेलकूद में दौड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed