फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Primary Teachers' Association raises several issues.

Shahjahanpur News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाए कई मुद्दे

Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Primary Teachers' Association raises several issues.
शाहजहांपुर में बीएसए को ज्ञापन देते प्रा​थमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर वार्ता करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन वृद्धि रोकने और एक दिन का वेतन रोके जाने समेत कई मामलों को उठाया।
विज्ञापन

बीएसए ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि शिक्षकों की ओर से प्राप्त सभी प्रत्यावेदनों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए ने शिक्षकों से विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने के लिए कहा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजीज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष कटरा अरविंद सिंह चौहान, अखिल प्रसाद, संतोष कुमारी, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह और मोहम्मद असर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed