{"_id":"6aa44ad334289af0c5076916","slug":"prevention-of-hivaids-is-possible-through-awareness-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184371-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जागरूकता से एचआईवी-एड्स से बचाव संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जागरूकता से एचआईवी-एड्स से बचाव संभव
विज्ञापन
एसएस विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करतीं काउं
शाहजहांपुर। एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, फैलने के माध्यम, बचाव और समय पर जांच व उपचार की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता से ही एड्स व एचआईवी से बचाव संभव है।
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में हुए कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद खालिद खान ने कहा कि एचआईवी के प्रति सही जानकारी और सावधानी ही बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने संक्रमण से जुड़ी भ्रांतियों से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।
एसटीआई काउंसलर सोनी राजवंशी ने कहा कि समय रहते जागरूकता और उपचार से एचआईवी के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय पर एचआईवी जांच और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. आलोक कुमार सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर गीता रानी, मोहम्मद शमीम, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुधाकर गुप्ता, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद