फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   prerna portel

एक बार फिर प्रेरणा पोर्टल दे रहा है शिक्षकों को धोखा

Mon, 30 Aug 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
prerna portel
शाहजहांपुर। शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों के नाम सहित कई जानकारियां फीड करने की जिम्मेदारी दी गई थी, पहले तो प्रारंभ में साइट ने काम नहीं किया। इसके बाद अब फिर पोर्टल पर फीडिंग नहीं हो पा रही है। यह कार्य शिक्षकों के लिए वैसे ही मुसीबत बना हुआ था। इसके बाद पोर्टल की समस्याओं ने शिक्षकों का और अधिक सिरदर्द बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में नामांकित बच्चों का सारा डाटा पोर्टल पर फीड कर अपलोड किया जाना है। लेकिन प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग का कार्य कई शिक्षकों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। पिछले कई दिनों से पोर्टल का सर्वर डाउन चल रहा है। कई शिक्षकों को मोबाइल पर फीडिंग की जानकारी ही नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी महिला शिक्षकों को होती है, उन्हें बच्चों की डाटा फीडिंग प्रेरणा पोर्टल पर कराने के लिए भटकना पड़ता है। शिक्षकों का कहना है कि फीडिंग के संबंध में दिए प्रशिक्षण में भी खानापूरी की गई।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक शासन के आदेश है कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर तीन कम्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति निर्धारित मानदेय पर विभागीय स्तर से करायी जाए। अभी तक सभी ब्लॉकों पर ऑपरेटरों की नियुक्ति नहीं की गई है। इसकी वजह से शिक्षकों को बच्चों का डाटा फीडिंग कराने के लिए कैफे आदि पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला शिक्षकों को स्कूली बच्चों की डाटा फीडिंग करवाने में अधिक परेशानी होती है। यह काम शिक्षक खुद नहीं कर सकते। उम्र दराज कई शिक्षक मोबाइल पर फीडिंग नहीं कर पाएंगे और तमाम शिक्षकों के पास लैपटॉप भी नहीं है। बीएसए सुरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों का डाटा फीडिंग करने में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed