फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prepare for civil services with discipline and by setting goals: Municipal Commissioner

लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ करें सिविल सेवा की तैयारी : नगर आयुक्त

Thu, 17 Sep 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Prepare for civil services with discipline and by setting goals: Municipal Commissioner
शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की कोचिंग में बुधवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए लक्ष्य निर्धारित कर नियमित और अनुशासित तरीके से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि छात्र-छात्राएं पढ़ाई का लक्ष्य निर्धारित कर टाइम टेबल बनाएं। पाठ्यक्रम को दैनिक, साप्ताहिक और मासिक लक्ष्यों में बांटकर तैयारी करें। महत्वपूर्ण बिंदुओं की माइंड मैपिंग करने के साथ ही विस्तृत नोट्स तैयार करें।
विज्ञापन

उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा के साथ मुख्य परीक्षा की तैयारी पर भी बराबर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समाचारपत्र पढ़ने से समसामयिक घटनाओं की बेहतर जानकारी मिलती है। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, प्रवक्ता राहुल यादव, विनय चंद्र तिवारी, योगेंद्र कुमार और वैभव वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed