फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations Underway to Demolish Old Garra River Bridge... Vending Zone Poses an Obstacle

Shahjahanpur News: गर्रा नदी के पुराने पुल को तोड़ने की तैयारी... वेंडिंग जोन बन रहा बाधा

Mon, 30 Mar 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Preparations Underway to Demolish Old Garra River Bridge... Vending Zone Poses an Obstacle
राजघाट ​स्थित गर्रा नदी के पुराने पुल पर बना वेंडिंग जोन। संवाद
शाहजहांपुर। शहर के राजघाट के पास गर्रा नदी पर नए पुल के निर्माण में नगर निगम का वेंडिंग जोन आड़े आ रहा है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम की ओर से पुल को तोड़ने की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वेंडिंग जोन न हटाए जाने से काम रुका हुआ है। पहले से ही इस पुल के निर्माण में काफी देरी हो चुकी है। दो साल में पुल बनकर तैयार होगा। फिलहाल सर्विस लेन को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

गर्रा नदी पर राजघाट के पास वर्ष 1914 में पुल का निर्माण कराया गया था। पुल की मियाद पूरी हो चुकी है। वर्ष 2015 में गर्रा नदी पर दूसरे पुल का निर्माण कराया गया। इसके बाद पुराने पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया। ऐसे में नगर निगम ने निष्प्रयोज्य पुल पर वेंडिंग जोन बना दिया। वर्ष 2023 में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने गर्रा नदी पर नया पुल बनाने के लिए सेतु निगम को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेतु निगम की ओर से 200 मीटर पुल के निर्माण के लिए 28 करोड़ की लागत की रिपोर्ट बनाई गई। एक वर्ष पहले शासन से नए पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई। पुराने पुल को तोड़कर दूसरा नया पुल बनना है। करीब एक सप्ताह पहले से निर्माण एजेंसी ने पुराने पुल को तोड़ने के लिए जेसीबी समेत अन्य उपकरण मंगा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम की ओर से पुराने पुल पर बने वेंडिंग जोन को हटाने के लिए पत्राचार किया गया लेकिन अब तक नगर निगम ने दुकानों को नहीं हटाया। इस वजह से पुल को तोड़ने का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। पुराने पुल को तोड़ने के बाद ही नए पुल का निर्माण शुरू हो सकेगा।
--------
वेंडिंग जोन का नहीं मिल पाया लोगों को लाभ
2020 में अजीजगंज स्थित पुराने गर्रा पुल पर पहला वेंडिंग जोन बनाया गया था। यहां पहले 30 दुकानें बनाई गईं। बाद में इनकी संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई। इस पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आई थी। ग्राहकों के यहां न आने पर दुकानदारों ने फिर से पुल के आसपास अपनी दुकानें सजा लीं। ऐसे में नगर निगम की ओर से खास सुविधाएं न दिए जाने के कारण वेंडिंग जोन में अधिकतर दुकानें खाली पड़ी हैं। इससे नगर निगम की आय में कोई इजाफा नहीं हुआ।
------
नए पुल के निर्माण से जाम की समस्या से मिलेगी निजात
वर्ष 2000 में अजीजगंज में जिला अस्पताल बनने के बाद आबादी तेजी से बसनी शुरू हुई। रिहायशी और व्यावसायिक गतिविधि बढ़ने के बाद से यातायात भी तेजी से बढ़ा। इससे नए पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस जाम में फंसने लगीं। नए पुल के निर्माण से दोनों दिशाओं से पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
--------
राजघाट स्थित गर्रा नदी पर पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम से वेंडिंग जोन हटाने के लिए पत्राचार किया गया है जिससे पुराने पुल को जल्द से जल्द तोड़ा जा सके। सर्विस राेड को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। अगले दो वर्ष के अंदर 200 मीटर लंबे और 750 मीटर चौड़े नए पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

- बिजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम

राजघाट स्थित गर्रा नदी के पुराने पुल पर बना वेंडिंग जोन। संवाद

राजघाट स्थित गर्रा नदी के पुराने पुल पर बना वेंडिंग जोन। संवाद

राजघाट स्थित गर्रा नदी के पुराने पुल पर बना वेंडिंग जोन। संवाद

राजघाट स्थित गर्रा नदी के पुराने पुल पर बना वेंडिंग जोन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed