फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations for the police recruitment exam intensify.

Shahjahanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज

Sat, 06 Jun 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the police recruitment exam intensify.
एसपी कॉलेज में बैठक को संबो​धित करते डीआईओएस हरिवंश कुमार। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आठ से दस जून तक दो पालियों में होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शुक्रवार को एसपी कॉलेज में बैठक कर ब्रीफिंग करते हुए बिंदुवार बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज समेत 13 केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात होने वाले सभी रिजर्व अंतरीक्षकों, संबंधित कार्मिकों को शासन से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को बिंदुवार स्पष्ट किया। कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को नकलविहीन बनाने के लिए सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विद्यालय स्तर पर की गई तैयारियों और प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी राम सिंह ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed