फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pregnant women were made aware about the need for regular check-ups

Shahjahanpur News: गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच के लिए किया जागरूक

Thu, 20 Mar 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women were made aware about the need for regular check-ups
राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिलाओं को जागरूक करतीं विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पी सिंह। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से बुधवार को गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पी सिंह ने गर्भधारण से लेकर प्रसव होने तक बरती जाने वाली सावधानियों से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि मासिक चक्र रुके हुए एक माह 10 दिन से अधिक का समय हो जाता है तो प्रेग्नेंसी किट के जरिये जांच कर लें और तत्काल चिकित्सक के संपर्क में आएं। इसके बाद डेढ़ से दो माह के अंतराल में प्रथम अल्ट्रासाउंड अवश्य कराएं। गर्भावस्था की पुष्टि होने के बाद 20 सप्ताह तक प्रत्येक माह जांच के लिए बुलाया जाता है। 20 सप्ताह के बाद आठ माह तक दो-दो हफ्ते के अंतराल में जांच कराना अनिवार्य है। इस दौरान उन्होंने हरी सब्जियां और आयरन तत्व की अधिकता वाले फल खाने की सलाह दी। इस मौके पर एचडीएम मोहम्मद रईस खां ने गर्भवती महिलाओं को किट वितरित कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed