फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pregnant woman corona positive in Jalalabad

जलालाबाद में गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव

Tue, 09 Jun 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman corona positive in Jalalabad
शाहजहांपुर। जलालाबाद में रविवार देर रात एक गर्भवती के निजी लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे ददरौल कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, मोहल्ले को सील कर 250 मीटर इलाका कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 44 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग महिला के संपर्क में आने वालों की छानबीन कर रही है। वहीं महिला के परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। इनके भी सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जलालाबाद के मुख्य बाजार से सटे मोहल्ला निवासी महिला गर्भवती है। पांच जून को बरेली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर निजी लैब भेजा गया था। रविवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को ददरौल कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। अब जनपद में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 44 हो गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 28 दिनों तक 250 मीटर एरिया कंटेन्मेंट जोन रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आने वालों का सर्वे शुरू कर दिया है। वहीं, निगरानी समिति मोहल्ला में आने-जाने वालों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

घनी आबादी वाले मोहल्ले और बाजार में पसरा सन्नाटा
जलालाबाद। नगर के सदर बाजार रोड निवासी इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की गर्भवती पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। नगर की घनी आबादी के साथ बाजार के भीड़ वाले इलाके में मिले मामले से संक्रमण फैलने की आशंका है। सोमवार को इलाके को सैनिटाइज कराकर ढाई सौ मीटर एरिया सील कर दिया गया। अफसरों ने कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए सख्ती बरतने के भी निर्देश दिए हैं। हालांकि इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी पत्नी आठ माह के गर्भ से है, इसलिए विशेष सतर्कता के चलते घरवाले महिला का आगरा और बरेली में इलाज करा रहे थे। रूटीन चेकअप के लिए महिला पांच जून को बरेली गई थी, जहां डिलीवरी से पहले कोरोना टेस्ट की सलाह देते हुए डाक्टरों ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए निजी लैब भेजा था। इसके बाद महिला घर लौट आई। रविवार शाम बरेली अस्पताल से फोन कर महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी परिवार वालों को दी गई। जानकारी पाकर सकते में आए परिजन निजी कार से महिला को जिला अस्पताल ले आए। देर रात इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन भी सक्रिय हो गया। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव मिली गर्भवती महिला का मकान नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में जिस जगह पर है वह सदर बाजार रोड है। प्रशासन ने जो एरिया सील किया है, उसमें सदर बाजार, कपड़ा मंडी, सब्जी मंडी, छोटी गल्ला मंडी के अलावा किराना मंडी भी है। इस पूरे इलाके के सील हो जाने के बाद सन्नाटा पसर गया है।
तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल से महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सदर बाजार के भीड़भाड़ इलाके के कारण उस क्षेत्र में बैरिकेटिंग करवाकर सैनिटाइज करा दिया गया है।
जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे महिला के घर के बच्चे
शनिवार शाम पॉजिटिव महिला के घर के पास ही रह रहे दूसरे परिवार के एक बच्चे का जन्मदिन था। इसके लिए बकायदा दावत भी हुई थी। दावत में आसपास के अलावा पॉजिटिव महिला के घर के पांच बच्चे भी शामिल हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम दावत में शामिल होने वालों की पड़ताल में जुट गई है।
देर से पहुंचने पर एसडीएम ने लगाई फटकार
रविवार देर शाम महिला के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी के बाद सोमवार सुबह ही एसडीएम कलान रमेश बाबू, तहसीलदार अजय कुमार, सीओ मंगल सिंह रावत, ईओ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया। जबकि चिकित्साधीक्षक समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर बारह बजे के करीब पहुंची। सदर बाजार की घनी आबादी के बीच का मामला होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पर एसडीएम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जमकर लताड़ा और उनकी रिपोर्ट डीएम को भेजने की चेतावनी दी।
महिला के माता-पिता के भी चपेट में आने की आशंका
पॉजिटिव महिला का बरेली और आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा था। मई के अंतिम सप्ताह में वह आगरा जांच को गई थी। जबकि महिला पांच जून को दवा लेने बरेली पहुंची। बताते हैं कि बरेली जाने के दौरान कलान कस्बा निवासी महिला के माता-पिता भी उसके साथ गए थे।

स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे शुरू किया, परिवार वालों का लिया जाएगा सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने छह टीमें लगाकर पूरे इलाके में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है। टीम में डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर मॉनीटर अमित मिश्रा, यूनिसेफ के बीएमसी श्रीकांत दीक्षित समेत 12 लोग शामिल हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि सर्वे कार्य पूरा कराने के बाद संक्रमित महिला के परिवार वालों और उनके संपर्क में आने वालों का भी सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed