फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pregnant woman admitted along with men in Government Medical College death of a newborn child in Shahjahanpur

Shahjahanpur: राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुरुषों के साथ गर्भवती को किया भर्ती, नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप

Tue, 20 Sep 2022 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 12:34 AM IST
सार

हरदोई जिले की निवासी गर्भवती महिला को रविवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुरुषों के साथ वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। यहीं प्रसव होने पर नवजात की मौत हो गई तो महिला को शिफ्ट किया गया।उसके परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी।

विज्ञापन
pregnant woman admitted along with men in Government Medical College death of a newborn child in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरदोई जिले की रहने वाली गर्भवती महिला को रविवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुरुषों के साथ वार्ड में भर्ती कर दिया गया। यहीं प्रसव होने पर नवजात की मौत हो गई तो महिला को शिफ्ट किया गया। महिला के पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

थाना शाहबाद के गांव पिड़ावा निवासी अनिकेश की पत्नी गुड़िया (19) को रविवार रात भर्ती कराया गया था। किसान अनिकेश का आरोप है कि महिला वार्ड में उसे स्टाफ ने सही से नहीं देखा। डिलीवरी में समय होने की बात कहते हुए अन्य मरीजों के साथ भर्ती करा दिया। वहां पुरुष मरीज भी भर्ती थे। बेड पर लेटने के पांच मिनट बाद ही गुड़िया की हालत बिगड़ी और उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का जन्म होने पर कुछ पुरुष खुद ही वार्ड से बाहर निकल गए। सूचना पर महिला डॉक्टर पहुंची।

विज्ञापन

उन्होंने उपचार शुरू किया। बच्चे की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने गुड़िया को तुरंत ही आईसीयू में भर्ती कराया। पति निकेश ने लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं 24 घंटे पहले राधा नाम महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी थी।

महिला किसी अन्य बीमारी के कारण भर्ती कराई गई थी। तभी उसे दूसरे वार्ड में बेड पर लिटाया गया था। महिला ने डिलीवरी के समय से पहले बच्चे को जन्म दिया था। लापरवाही की बात निराधार है। -डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed