फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prdani now thrown luck

अब प्रधानी में उतरे किस्मत आजमाने

Mon, 16 Nov 2015 11:58 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Mon, 16 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Prdani now thrown luck
जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव हारने के बाद भी चुनाव मैदान में उतरे लोगों ने हिम्मत नहीं हारी है। चुनाव हार चुके कई लोग अब प्रधान पद के लिए मैदान में हैं, तो कई ने परिवार के लोगों को चुनावी जंग में उतार दिया है।
विज्ञापन

बंडा के गांव रामपुर हीरा निवासी बांकेलाल बंडा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़े थे। चुनाव में हार के बाद उन्होंने गांव रामपुर हीरा से प्रधान पद के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कराया है। बांकेलाल का कहना है कि वह चुनाव जीतकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। जिला पंचायत सदस्य नहीं बने तो क्या हुआ प्रधान बनकर भी लोगों की सेवा की जा सकती है। बंडा प्रथम से ही सत्यपाल और रमेश सिंह भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे, लेकिन जीत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सत्यपाल ने गांव सिंघापुर पनई से प्रधान पद के लिए मां शांति देवी का नामांकन कराया है तो रमेश सिंह ने गांव कुलुम जुझारपुर से प्रधान पद के लिए अपना और अपने पुत्र अभिषेक का नामांकन कराया है। रमेश सिंह का कहना है कि वह अपने पुत्र को प्रधान पद का चुनाव लड़ाएंगे। पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली से भी जिला और क्षेत्र पंचायत का चुनाव हार चुके कई लोग मंगलवार को नामांकन कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed