फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prayers for the safety of the nation offered at Hafiz Miyan's Kul Sharif.

Shahjahanpur News: हाफिज मियां के कुलशरीफ में मुल्क की सलामती की दुआ

Thu, 04 Jun 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Prayers for the safety of the nation offered at Hafiz Miyan's Kul Sharif.
हजरत हाफिज मियां के  कुलशरीफ में उप​स्थित अकीदतमंद। संवाद - फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।
शाहजहांपुर। मोहल्ला हाथीथान में हजरत हाफिज अहमद हुसैन खां उर्फ हाफिज मियां का तीन दिवसीय सालाना उर्स का समापन हो गया। कुलशरीफ में मुल्क की सलामती की दुआ की गई। खानकाह हाफिजिया में सज्जादानशीन हाजी वकार अहमद मियां व नायब सज्जादा सिराजुद्दीन खां की सरपरस्ती में सुबह दस बजे कुल शरीफ का आगाज मौलाना निजामुद्दीन ने तिलावत-ए-कुरान से किया। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर में अल्लाह के वलियों की तालीम पर चलने और नेक बनकर जिंदगी गुजारने पर जोर दिया। हाफिज सुलेमान ने नात पेश की। हाफिज फिरासत उल्ला खां, हाफिज मोहम्मद अनीस, हाफिज अब्दुल कय्यूम ने कुरान की आयतें पढ़ीं। मौलाना हुजूर अहमद ने खुशहाली की दुआ की। इसके बाद कव्वाल राजू व आदिल मुरली ने कलाम सुनाकर जायरीन को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जायरीन ने मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed