फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR filed against father and son for luring money for conversion in shahjahanpur

Shahjahanpur News: धर्मांतरण के लिए रुपयों का लालच देने के आरोप में पिता-पुत्र पर रिपोर्ट, पुलिस कर रही जांच

Mon, 28 Jul 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2025 12:37 AM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार और निगोही क्षेत्र में धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। खुटार के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निगोही में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
FIR filed against father and son for luring money for conversion in shahjahanpur
निगोही में सत्संग के बाद हिरासत में लिए आरोपी।

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि ईसाई धर्म अपनाने के लिए रुपयों का लालच देकर जाल में फंसाया था। खुटार में नाराज महिलाओं ने पुलिस की निजी कार को घेर लिया। निगोही में हिंदू संगठन पर लाठी से हमला किया गया। खुटार के कुभियां माफी निवासी हरिश्चंद्र ने गांव के बाहर अपने खेत में प्रार्थना हाल बनवा रखा है। इसमें प्रत्येक रविवार सत्संग के साथ ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य बांटा जाता है। यह सूचना पाकर हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


अवनीश का आरोप है कि हरिश्चंद्र और उनका पुत्र शैलेश प्रार्थना हॉल में 30-40 हिंदू महिलाओं और पुरुषों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनकी सूचना पर पुलिस निजी कार से मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र को थाने ले जाने के लिए कार में बैठाया। तब कई महिलाओं ने कार को घेर लिया। बमुश्किल पुलिस दोनों को थाने ले आई। अवनीश मिश्रा की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


उधर, निगोही के गांव चेना रुरिया में हेमराज के घर प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण कराने की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कई कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। यहां भी प्रत्येक रविवार को होने वाला सत्संग चल रहा था। राघवेंद्र सिंह का आरोप है कि सत्संग में शामिल 30 से 40 महिलाओं और पुरुषों ने उन पर डंडे से हमलाकर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हेमराज समेत चार लोगों को थाने ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed