फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prayer for the progress of the country in Kul Sharif

Shahjahanpur News: कुलशरीफ में मुल्क की तरक्की के लिए दुआ

Sun, 04 Jan 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Prayer for the progress of the country in Kul Sharif
तिलहर में सैयद शाह शमसुद्दीन मियां के कुलशरीफ में तकरीर करते सज्जादानशीन इकबाल हुसैन। स्रोत: आय
तिलहर। हजरत सैयद शाह शमसुद्दीन मियां के तीन दिवसीय उर्स का समापन हो गया। कुलशरीफ में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

शनिवार को कुलशरीफ में शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर की। उन्होंने सैयद शाह शमसुद्दीन मियां के जीवन, उनकी सादगी, इंसानियत, आपसी भाईचारे और अल्लाह की इबादत में लीन रहने की शिक्षाओं पर रोशनी डाली। कहा कि औलिया-ए-किराम का पैगाम मोहब्बत, सब्र और इंसानियत का होता है। इस पर अमल कर समाज में शांति और सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है।
कुलशरीफ में कुरान की तिलावत की गई। बाराबंकी के देवा से आए सैयद सोहेल मियां वारसी, किछौछा से आए सैयद अबूजर अशरफी, सैयद अबुल हसन अशरफी, सैयद इफ्तिखार अली, मोहम्मद सुआलेह, सगीर अहमद, शहर काजी मोहम्मद अकरम, कारी मखदूम अशरफ बनारसी, कारी मोहम्मद इदरीश रजा आदि मौजूद रहे। उसके बाद शमीम वारसी कव्वाल और वसीम वारसी कव्वाल ने महफिल-ए-रंग में अपने कलाम पेश किए। सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

--
जाम से जूझे लोग
कुलशरीफ में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी तो यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कुल के दौरान पूर्वी भक्सी तिराहा से लेकर सरकारी अस्पताल मार्ग तक ई-रिक्शा, बाइक, कार और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गईं। इसके चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सूचना पर पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed