फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   praveen togariya,international hindu concil

राममंदरि बनाने का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं लेना चाहिए : प्रवीण तोगड़िया

Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
praveen togariya,international  hindu concil
पुवायां में पत्रकारों से बात करते प्रवीण तोगड़िया - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अफगानिस्तान की सरकार को भारत सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये दिए हैं। हमारा अफगानिस्तान से क्या लेना-देना है? मेरी मांग है कि किसान आंदोलन में शहीद हुए प्रत्येक किसान परिवार को एक-एक करोड़ रुपये देना चाहिए। प्रवीण तोगड़िया ने शाहजहांपुर में एड. विनय शुक्ला और पुवायां में संगठन के जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा के आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश में किसानों को फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे किसानों को उनके अधिकार का 42 लाख करोड़ रुपये कम मिला है। इस समय देश के किसानों पर 17 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। जब तक उन्हें फसल के सही दाम नहीं मिलेंगे, तब तक किसान कर्ज मुक्त नहीं होगा। सरकार को सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाना चाहिए।
विज्ञापन

भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) पर उन्होंने कहा कि देश में गाय की रक्षा होनी चाहिए और गाय की रक्षा के लिए हिंदू को जो ठीक लगेगा वह करेगा। राजनीतिक दलों के धर्म की राजनीति पर उन्होंने कहा कि पहली बार राम मंदिर बना आनंद है, खुशी है, पर बनाने का यश किसी को नहीं लेना चाहिए। राम मंदिर आंदोलन साढ़े चार सौ वर्षों से चल रहा है। 25 पीढ़ियों के लोग शहीद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मैं मंदिर निर्माण का श्रेय लेने का प्रयास करूं तो यह मंदिर के लिए जान देने वालों और उनकी 25 पीढ़ियों का अपमान है। इसलिए मेरा स्पष्ट मत है कि भारत में एक भी व्यक्ति राम मंदिर का श्रेय लेने का प्रयास न करे। आगामी चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव में हिंदुओं को जगाओ, हिंदुओं को जिताओ पर काम किया जाएगा।
इससे पूर्व प्रवीण तोगड़िया का बंडा मार्ग पर कृष्ण कुमार सक्सेना, राष्ट्रीय बजरंग दल के तहसील अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्रा सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया। बंडा रोड पर अनुज मिश्रा के प्रतिष्ठान और निगोही रोड पर नीरज मिश्रा के आवास के प्रतिष्ठान पर भी मल्यार्पण कर स्वागत किया।
... तो देश में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा
जलालाबाद। प्रवीण तोगड़िया ने एक मैरिज लान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू सचेत हो जाएं, क्योंकि आगामी 50 साल में देश का माहौल बदल जाएगा। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा न हुआ तो जल्द ही अपने ही देश में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा।

बोले- हमें गरीबी मुक्त भारत, कर्ज मुक्त किसान तथा सुरक्षित भारत चाहिए। कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब वहां से जेहादी मानसिकता का समूल नाश करना चाहिए। हम भारत को अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे। कार्यकर्ताओं ने शाहजहांपुर रोड स्थित कलक्टरगंज गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया और ढोल नगाड़े के साथ उन्हें जलालाबाद लेकर पहुंचे। प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह, राहुल अवस्थी, मुनिराज सिंह,संजय सिंह, बिपिन सिंह छोटू, अर्पित भामाशाह, नैतिक सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed