फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prana Pratishtha of Shiva family in Narmadeshwar Mahadev temple

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हुई शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 01 Feb 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Prana Pratishtha of Shiva family in Narmadeshwar Mahadev temple
गांव तुलापुर में निकाली गई शोभायात्रा में देव प्रतिरूपों में कलाकार - फोटो : POWAYAN
खुटार। गांव तुलापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. प्रेमशंकर शुक्ला के परिवार की ओर से मंदिर में भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव के परिवार सहित प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव तुलापुर स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा गांव बेला, कोल्हूगाढ़ा, चांदपुर, हरनहाई, हरिहरपुर, हमीरपुर, दौलतपुर, जोगराजपुर, महादेव, नवदिया दारोदग्रह होते हुए वापस तुलापुर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल लोग देवताओं की जय जयकार करते हुए और देव प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में पीलभीत की शिव महाकाल ग्रुप के कलाकारों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

आचार्य अशोक वाजपेयी, अनिल शुक्ला और कमलेश अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया। कथा व्यास अनिल दीक्षित और मयंक शेखर पांडे, मनोज मिश्रा ने रामकथा की महिमा बताते हुए कहा कि जहां पर भगवान राम की कथा होती है, वहां जाकर कथा श्रवण करने से सभी तीरथों का पुण्य मिलता है। यजमान आशा देवी, नीरज शुक्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में मुकेश शुक्ला, जीत शुक्ला, प्रधान अमित शुक्ला, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीश शुक्ला, सतीश शुक्ला, राजेश मिश्रा, अनूप मिश्रा, सर्वेश शुक्ला, रामदर्शन, सत्यप्रकाश, आनंद प्रकाश, विवेक शुक्ला, दीपू शुक्ला, सुरेश दीक्षित, राजीव शुक्ला सहित गांव के तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed