{"_id":"61390dce8ebc3ea75b225c1f","slug":"prakash-parva-shahjahanpur-news-bly4589885171","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा भाव से मनाया गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा भाव से मनाया गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव पर सजाया गया श्रीगु?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। कमलेश कौर माटा की ओर से रखवाए गए अखंड पाठ का समापन होने के बाद हजूरी रागी लखविंदर सिंह ने गुरु महिमा का बखान किया।
गुरविंदर सिंह ने गुरुवाणी, शबद गायन किया। रामपुर से आए निष्काम अखंड कीर्तन जत्थे के अमरदीप सिंह, कोमलजीत कौर, जयदीप सिंह, जसनदीप सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव ने गुरुग्रंथ साहिब का प्रथम बार श्री हरिमंदिर में प्रकाश किया था और बाबा बुद्धा को प्रथम ग्रंथी नियुक्त किया था। महासचिव हरभजन सिंह दुआ, करतार सिंह, मंजीत सिंह, महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, हरमीत सिंह, जसपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरुवचन सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम घोषणा
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से 29 अगस्त को गुरुवाणी इस जग भाई चानण नामक ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई थी। इसका परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। प्रतियोगिता में पूरे देश से 2500 रजिस्ट्रेशन हुए, जिसमें 1300 लोगों ने प्रतिभाग किया। कमलेश कौर माटा ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दस लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें नैनीताल की नवनीत कौर, पानीपत की हरचरण कौर, रुद्रपुर के हरप्रीत सिंह, लुधियाना की गुरप्रीत कौर आदि शामिल हैं।