फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   prakash parav

गुरु महाराज के दरबार में झुके शीश

Mon, 29 Dec 2014 12:24 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Mon, 29 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
prakash parav
सिखों के आराध्य गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हर्षोल्लास से मनाया गया। संगत ने सबद-कीर्तन और गुरुवाणी सुनकर धन्यता प्राप्त की। एसपी राजेंद्र प्रसाद यादव ने भी दरबार में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व का मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व गुरुद्वारा में गुरवचन सिंह माटा, महेंद्र सिंह टुटेजा, दलीप सिंह ढींगरा, परमजीत सिंंह पम्मा की ओर से शुरू कराए गए श्री अखंड पाठ का समापन किया गया। इसके पश्चात हजूरी रागी जत्थे ने सबद-कीर्तन किया। इसी कड़ी मेें बीबी कौला भलाई केंद्र अमृतसर के भाई नरेंद्र सिंह ने साथियों के साथ गुरु महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर दीवान हाल को फूलों से सुसज्जित किया गया था। फूलों से सजे दीवान में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने मत्था टेककर मन्नतें मांगीं। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रधान कमलेश कौर माटा, महामंत्री हरभजन सिंह दुआ, उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोगा, रविंदर सिंह बग्गा आदि ने एसपी समेत भाई नरेंद्र सिंह और उनके साथियों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में जगजीत सिंह ने सेवादारों तथा अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया। जोड़ों, साइकिल, भंडारा आदि की सेवा करने वालों में अरविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, दलीप सिंह, महेंद्र सिंंह, मंजीत सिंह, ओमजी, गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह, राजेंद्र कौर, रघुवीर कौर, अवतार सिंह मोगा, रामसिंह गांधी, हरजीत कौर, राजकौर, सिमरजीत कौर, जैसमीन माटा, गुरवचन सिंह माटा आदि का योगदान रहा।
अन्य व्यवस्थाओं में जसपाल सिंह, रघुवीर कौर, जवाहर सिंह टुटेजा, निरंकार सिंह लूथरा, रानी ढींगरा, जसप्रीत सिंह कोमल आदि का योगदान रहा। इस दौरान सभी ने गुरु महाराज के अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

शिरोमणि गुरुद्वारा के अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति अमृतसर के अध्यक्ष अवतार सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जैसे ही अवतार सिंह ने सभागार में प्रवेश किया स्थानीय समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। बाद में संस्था प्रधान कमलेश कौर माटा, महामंत्री हरभजन सिंह दुआ और उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोगा ने उन्हें सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

बंडा में निकाली गई कीर्तन यात्रा
बंडा। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर नानकपुरी गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान कई स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

रविवार को गुरूद्वारे के बाबा निर्मल सिंह भूरी वाले के नेतृत्व में निकाली गई कीर्तन यात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। पीछे वाहन पर गुरूग्रंथ साहिब की पालकी को सजाया गया था। कई वाहनों पर श्रद्वालू कीर्तन कर रहे थे। टिब्बी, केएमसी डुंडवा, पिपरिया मजरा, मंडनपुर, बाजारगंज आदि गुरूद्वारों में कीर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया और श्रद्वालुओं को फल वितरित किये गए। यात्रा में अजीत अखाडा ददूरी वाले निहंग की गतका पार्टी ने करतब दिखाए। यात्रा के आयोजन में लाल सिंह, जसविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, मुखविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, हरनेक सिंह, गुरूमेल सिंह, गुरूवचन सिंह सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed