फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhan's husband and son beat up the VDO

Shahjahanpur News: प्रधान के पति और पुत्र ने वीडीओ से की मारपीट

Tue, 24 Jun 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband and son beat up the VDO
खुदागंज। ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक ग्राम प्रधान के पति और पुत्र ने अपने कक्ष में बैठे ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) कुलदीप कुमार वर्मा से मारपीट कर दी। वीडीओ का आरोप है कि दोनों ने उनके सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। दोनों पक्षों की तहरीरें मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना के बाद ब्लाॅक कार्यालय के कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे वीडीओ ने पुलिस को सारी घटना बताई और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर कलमबंद हड़ताल के साथ आंदोलन की चेतावनी दी। वीडीओ ने तहरीर में कहा है कि वह मंगलवार को कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे प्रधान के पति और पुत्र ने अभिलेख फाड़कर उनसे मारपीट की जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वीडीओ के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी कई बार अपनी ग्राम पंचायत छोड़ देने की धमकी दे चुके हैं। दूसरी ओर, प्रधान के पति ने पुलिस को तहरीर देकर वीडीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। प्रधान के पति के अनुसार, गांव में मिट्टी के कच्चे कार्य की पत्रावलियां स्वीकृत नहीं होने से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। पत्रावलियों पर ग्राम विकास अधिकारी के हस्ताक्षर कराने उनके कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने 30 हजार रुपये मांगे। नहीं देने पर गाली गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने अपने उच्च अधिकारी जिला विकास अधिकारी को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। मुझे इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहना। आगे की कार्रवाई डीडीओ के स्तर से की जाएगी। -अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी, खुदागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed